सपा नोएडा महानगर ने बीपी मंडल जी की पुण्यतिथि पर किया उनको याद..
![]() |
अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता |
सपा नोएडा महानगर ने महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी महानगर कैंप कार्यालय कंचनजंगा मार्केट सेक्टर 53 में मनाई। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनको नमन किया। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय बीपी मंडल ने पूरे देश का भ्रमण कर पिछड़ी जातियों के सामाजिक आर्थिक और शैक्षिक स्थिति की पहचान कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने की प्रबल सिफारिश की। मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों को आरक्षण का लाभ दिलाने का श्रेय बीपी मंडल को ही जाता है। महासचिव विकास यादव ने कहा कि बीपी मंडल बहुसंख्यको के मसीहा और पिछड़ों की आवाज थे वह सामाज में व्याप्त उच्च-नीच और गैर बराबरी को समाप्त करने के पक्षधर थे। स्वाभिमान- स्वमान समारोह के अंतर्गत ग्राम रिशपाल गढ़ी में मजदूर सभा महासचिव विनोद कुमार जाटव के नेतृत्व में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करने का काम किया गया साथ ही साथ बाबा साहब अंबेडकर द्वारा भारतीय लोकतंत्र और भारतीय संविधान में दिए गए योगदान पर चर्चा की गई।
आज के कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में
विकास यादव, गौरव कुमार यादव, वीरपाल प्रधान, राणा मुखर्जी ,बिल्लू सैफी,सौरभ चौहान,कमल सिंह गौतम ,रामवीर यादव, बाबा जयवीर, गीता बौद्ध ,रवींद्र गौतम ,गौरव चौधरी ,अनुराग यादव, विपिन चौहान,रजनी जाटव,मनीष भारती ,शशांक शेखर ,”सिंह, हरि नंद जाटव , रतिराम जाटव ,मानसिंह वीर सिंह, शिव कुमार ,रवि कुमार ,अशोक कुमार ,उमेश ,हाकम सिंह ,किरण पाल ,शीला रेखा रानी ,रामादेवी धर्मपाल देवराज ,खेम सिंह ,धर्मपाल सागर ,लकी संजय ,रिंकू ,सतीश ,राजकुमार धनपाल ,अमर सिंह, आरिफ सैफी, वीर बहादुर ,सिकंदर पासवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें