Indian Railways : सोनपुर मंडल में भी महिला रेल कर्मियों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट भागीदारी का प्रदर्शन किया ;अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर.. - Sandhya Today

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

08/03/2025

Indian Railways : सोनपुर मंडल में भी महिला रेल कर्मियों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट भागीदारी का प्रदर्शन किया ;अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर..

पूर्व मध्य रेल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन रेल परिचालन सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में महिला रेलकर्मियों की रही उत्कृष्ट भागीदारी 


Indian Railways : सोनपुर मंडल में भी महिला रेल कर्मियों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट भागीदारी का प्रदर्शन किया ;अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर..
 सोनपुर मंडल

हाजीपुर:महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेल द्वारा आज कई कार्यक्रम आयोजित किए गए । रेल परिचालन सहित यात्री सुरक्षा, सेवा सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में महिलाओं की उत्कृष्ट भागीदारी रही जो न केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पूरी दक्षता और समर्पण के साथ कार्य कर सकती हैं। इस विशेष अवसर पर महिलाओं की भूमिका को प्रोत्साहित करने और उनकी कार्यक्षमता को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के कई स्टेशनों पर महिला रेलकर्मियों ने विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। 


समस्तीपुर स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 13226 जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन महिला लोको पायलट कंचन कुमारी तथा सहायक लोको पायलट अर्चना रानी द्वारा किया गया। इस ट्रेन ट्रेन मैनेजर के कार्य को भी महिला गार्ड द्वारा निभाया गया। टिकट जांच का कार्य महिला टीटीई सरिता कुमारी द्वारा किया गया, जो रेलवे में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी महिला टिकट जांच कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए यात्रियों के टिकटों की जांच की। संमस्तीपुर स्टेशन पर आरक्षण कार्यालय एवं अनारक्षित टिकट काउंटर में भी सभी कार्य महिला रेलकर्मी द्वारा किया गया। महिला सुरक्षा के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को सशक्त करते हुए, रेल सुरक्षा बल की महिला पुलिस कर्मियों ने समस्तीपुर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और महिला यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिला सफाई कर्मियों ने समस्तीपुर स्टेशन पर साफ सफाई का जिम्मा संभाला तथा अपनी दक्षतापूर्ण सफाई स यात्रियों को एक खुशनुमा अनुभव दिया।


Indian Railways: In Sonpur division too, women railway personnel demonstrated excellent participation in their respective fields; on the occasion of International Women's Day ..
 महिला रेल कर्मि

दानापुर मंडल के पटना जंक्शन जैसे बड़े यार्ड का संचालन महिला रेल कर्मचारियों द्वारा संचालित किया गया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दानापुर मंडल के महिला (क्रू- मेंबरों) रिचा कुमारी/लोको पायलट, टिंकी कुमारी, सहायक लोको पायलट, तथा मनीषा कुमारी/ट्रेन मैनेजर (गार्ड) द्वारा गाड़ी सं. 63326 पटना-इस्लामपुर मेमु ट्रेन का परिचालन किया गया।


इसी क्रम में धनबाद स्टेशन को आज दिनांक पूर्णतया नारी शक्ति द्वारा संचालित किया गया। धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों के बुकिंग कार्यालय, टिकट चेकिंग से लेकर सुरक्षा की व्यवस्था एवं ट्रेनों के परिचालन तक की बागडोर महिला रेलकर्मियों द्वारा संभाली गई । सिन्द्री टाउन पैसेंजर (53334) का संचालन धनबाद से सिन्द्री टाउन के मध्य पूर्णतः महिला रेलकर्मियों द्वारा किया गया ।


वहीं पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल द्वारा आरक्षण कार्यालय/डीडीयू मे महिला कर्मचारी द्वारा सफलतापूर्वक सभी कार्यों का निष्पादन किया गया। मंडल में ‘‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ के अवसर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला रेल कर्मचारियों द्वारा अन्य कार्यों का भी निष्पादन किया कुशलतापूर्वक किया गया।


सोनपुर मंडल में भी महिला रेल कर्मियों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट भागीदारी का प्रदर्शन किया ।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Responsive Ads Here