सपा नोएडा महानगर ने पीडीए पंचायत में बताई सपा की नीतियां,भाजपा की विफलताएं,कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर किया उनको नमन..
सपा नोएडा महानगर द्वारा सेक्टर 46 में महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में पीडीए जन पंचायत आयोजित की गई। साथ ही साथ कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि भंगेल में मनाई गई। महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने कहा कि सपा की सरकार में हर वर्ग को सुविधा दी गई।
भाजपा सरकार ने उन सभी सुविधाओं को बंद कर दिया। देश की खुशहाली वह संविधान की रक्षा के लिए पीडीए का मजबूत होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के पुण्यतिथि पर उनको नमन करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर दलित, शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे उनके सादा जीवन, स्पष्ट, विचार और अदम्य इच्छा शक्ति ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया। प्रदेश सचिव जयकरण चौधरी वह रामवीर यादव ने कहा कि पीडीए शोषित वंचित वह प्रताड़ित लोगों की रक्षा करेगा। महासचिव विकास यादव ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीति और तानाशाही के चलते आज देश व प्रदेश बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने कहा की पीडीए की मजबूती से हर वर्ग सुरक्षित रहेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में
जे पी सिंह , सुरेंद्र गौतम,मनोज गोयल,अनूराग यादव,राम सहेली अमन सिंह,गोरव चौधरी,मोहन सिंह, विजय पाल सिंह अरुण कुमार,हर केश सिंह,शिव कुमार,संजीव कुमार,दीपक सिह,परमिला देवी,अनीता देवी,माया देवी,मुकेशकुमार,सोनू सिह, सीमा,राज वती देवीसावित्री देवी,पुजा देवी,राजेश कुमार,राणा मुर्खजी राजीव गुप्ता, डॉ अमित चौहान,विनोद सिंह, सुबोध गोयल, शैलेश कुमार सिंह, शिवांग गोयल, विशाल यादव, रितिक गुप्ता, प्रशांत गौतम, सौरभ,मुख्य रूप से उपस्थित रहे।