Ads

Delhi : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात भारी भीड़ और अफरा-तफरी के कारण भगदड़ मच गई।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात भारी भीड़ और अफरा-तफरी के कारण भगदड़ मच गई।

Delhi : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात भारी भीड़ और अफरा-तफरी के कारण भगदड़ मच गई।
 रंजन सिंह  प्रदेश महासचिव लोक जनशक्ति पार्टी (रा)


जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 9 महिलाएं, 5 बच्चे और 4 पुरुष शामिल हैं। कई लोग घायल हुए हैं,

जिनका इलाज लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल और लेडी हार्डिंग अस्पताल में किया जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

मिली जानकारी के अनुसार भगदड़ में  बिहार के 9 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें बक्सर के आशा देवी,मुजफ्फरपुर के सुरुचि,वैशाली के नीरज पासवान सहित बिहार के अन्य 6 लोगों की मृत्यु हुई है सरकार ने मृतक परिवारों को दस लाख एवं गंभीर रूप से घायल परिवार को पांच लाख एवं सामान्य घायलों को एक लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है। सरकार ने जांच के आदेश दिए है और इस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

यह दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद है,मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

ॐ शांति! रंजन सिंह  प्रदेश महासचिव लोक जनशक्ति पार्टी (रा)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.