Noida:- श्रमिक कुंज संयुक्त विकास समिति ;समस्याओं को वहां के निवासियों द्वारा बताया गया - Sandhya Today

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

23/01/2025

Noida:- श्रमिक कुंज संयुक्त विकास समिति ;समस्याओं को वहां के निवासियों द्वारा बताया गया

Noida:- श्रमिक कुंज संयुक्त विकास समिति ;समस्याओं को वहां के निवासियों द्वारा बताया गया

Noida:- Shramik Kunj Joint Development Committee; problems pointed out by the residents there

श्रमिक कुंज संयुक्त विकास समिति की एक बैठक 93 सेक्टर में संपन्न हुई, जिसमें अध्यक्ष कैप्टन नवाब सिंह चौधरी जी, कोषाध्यक्ष गगन झा जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक रॉय जी, कल्याण सिंह जी, मनोज जी, विजय झा जी, संजय शुक्ला जी, रेखा जी, उमेश वर्मा जी,भावेश हलदर जी,संजीव जी एवम एस के 93।। के निवासी मातृशक्ति आदि मौजूद रहे।

श्रमिक कुंज के विभिन्न समस्याओं को वहां के निवासियों द्वारा बताया गया जिस पर अध्यक्ष कैप्टन नवाब सिंह जी द्वारा सीघ्र ही नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों से बात करके समाधान किया जाएगा। निवासियों ने श्रमिक कुंज में सीवर, नाला, मकान जर्जर और खुले बिजली के पैनल आदि समस्याओं को श्रमिक कुंज विकास समिति के पदाधिकारी के सामने रखा, जिस पर सभी पदाधिकारी ने कार्य करवाने का आश्वासन दिया।

सेक्टर १२२ आरडब्ल्यूए के नव नियुक्त पदाधिकारी अशोक रॉय और पैनल को श्रमिक कुंज विकास समिति के द्वारा सॉल और पटके से सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Responsive Ads Here