नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर; सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने चित्र पर माल्यार्पण किया - Sandhya Today

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

23/01/2025

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर; सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने चित्र पर माल्यार्पण किया

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर; सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता  ने चित्र पर माल्यार्पण  किया


सपा नोएडा महानगर संगठन द्वारा महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता के अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती सपा नोएडा महानगर कार्यालय सेक्टर 53 में संकल्पों के साथ मनाई गई। नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा कि नेताजी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी और देशवासियों के बीच देशभक्ति और बलिदान की भावना को जागृत किया।आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस साहस और पराक्रम के प्रतीक थे।


महानगर महासचिव विकास यादव ने कहा कि नेताजी का नारा 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' आज भी युवाओं में लोकप्रिय है उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में..मोहम्मद नौशाद, वीरपाल अवाना, जयवीर यादव, अच्छे मियां, राना मुखर्जी, सौरभ चौहान ,राम सहेली ,विश्वास ,राकेश यादव ,लोकपाल यादव, सिकंदर पासवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Responsive Ads Here