Ads

नई दिल्ली में शिकागो ऑपेन यूनिवर्सिटी, यू.एस.ए. द्वारा लाईफटाईम अचीवमेंट अवार्ड से होंगे सम्मानित।

आर.एस.ए. प्रमुख डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा प्रधानमंत्री संग्रहालय नई दिल्ली में शिकागो ऑपेन यूनिवर्सिटी, यू.एस.ए. द्वारा लाईफटाईम अचीवमेंट अवार्ड से होंगे सम्मानित।

Chicago Open University in New Delhi, USA Will be honored with Lifetime Achievement Award.

नई दिल्ली। राष्ट्र सृजन अभियान के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय चिंतक व विचारक, प्रखर राष्ट्रवादी वक्ता, शिक्षाविद्, दार्शनिक, सनातन, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवाद के घ्वजवाहक, समाज सुधारक, समाजसेवी, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन धर्म रक्षा संघ डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा ोि विगत 35 वर्षों से राष्ट्र निर्माण एवं समाज निर्माण के लिए समर्पित, शिक्षा, शोध, तकनीकी, कुशल संगठनकर्ता, मैनेजमेंट एवं एडमिनिस्ट्रेशन के क्षेत्रों में समर्पित अहर्निश सेवा एवं योगदान को देखते हुए आगामी 1 फरवरी को भारत के राष्ट्र राजधानी नई दिल्ली में स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय के भव्य सभागार में शिकागो ऑपेन यूनिवर्सिटी यू.एस.ए. के वाईस चांसलर डॉ. आर.पी. गुप्ता के कर कमलों द्वारा गेस्ट ऑफ ऑनर एवं लाईफटाईम एचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। आर.एस.ए. प्रमुख डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा को 1 फरवरी 2025 को प्रधान मंत्री संग्रहालय नई दिल्ली में शिकागो ऑपेन यूनिवर्सिटी द्वारा शिक्षा, सामाजिक सेवाओं एवं उनके द्वारा सामाजिक कल्याण के लिए चलाये जा रहे अभियान को देखते हुए लाईफटाईम एचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। आर.एस.ए. प्रमुख डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा को पिछले वर्ष 20 जनवरी 2024 को द थेम्स एइंटरनेशनल यूनिवर्सिटी फ्रांस के अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव समारोह में डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

 आर.एस.ए. प्रमुख एवं देश के ख्याति प्राप्त शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं भारत के युवाओं में सर्वाधिक लोकप्रिय डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा को इंडियन बिजनेस लीडरशीप एण्ड एजुकेटर अवार्ड से भी प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया है। राष्ट्र सृजन अभियान प्रमुख डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा विगत 35 वर्षों से राष्ट्र सृजन अभियान के माध्यम से समाज निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण के कायो्रं में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ तालमेल एवं समन्वय बनाकर राष्ट्र निर्माण एवं समाज निर्माण के कार्यों में अपना अमूल्य योगदान निरंतर बिना झुके, बिना रूके, बिना थके प्रदान करते आ रहे हैं। 

 डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा को सुदीर्घ, राष्ट्रसेवा, समाज सेवा, तकनीकी मैनेजमेंट, साहित्य एवं कला सास्वत साधना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों शैक्षणिक प्रदेयों महनीय शोध कार्यों तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के मद्देनजर भारत वर्चुअल यूनिवर्सिटी फॉर पीस एण्ड एजुकेशन जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय ने मानद डॉक्टरेट ऑु फिलोसफी जैसे उपाधि से सम्मानित कर नेशनल डायरेक्टर के पद पर सुशोभित किया है।

 आर.एस.ए. प्रमुख डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा को शिक्षा एवं कला के क्षेत्र में थावे विद्यापीठ के द्वारा विद्या वाचस्पति समतुल्य डॉक्टरेट ऑफ फिलोसफी पीएचडी से भी सम्मानित किया है। थावे विद्यापीठ द्वारा पिछले वर्ष भव्य काशी दिव्य काशी अधिवेशन में विद्यासागर (डी.लिट) जैसे मानद उपाधि से भी सम्मानित किया गया है। आर.एस.ए. प्रमुख डॉ. प्रद्युम्न कुमार एसिन्हा को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में उनके आदर्श एवं विचारों को देश-विदेश में प्रचारित एवं प्रसारित करने के अहर्निश सेवा एवं योगदान को ध्यान में रखते हुए भारत के अर्थ जगत की राजधानी मुंबई स्थित जुहु सभागार में भारत के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान अटल सम्मान 2022 एवं अंतरराष्ट्रीय एशिया पेसिफिक एक्सिलेंस अवार्ड 2022 से वैश्विक महामारी कोरोना काल में लोक कल्याणकारी कार्यों को देखते हुए सम्मानित होने का गौरव प्राप्त है। शिक्षा, कला, साहित्य, समाज सेवा, समाज सुधार, समाज निर्माण, राष्ट्र निर्माण, नव निर्माण, आत्मनिर्भर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत के महती कार्यों के लिए विभिन्न प्रतिष्ठित ख्याति प्राप्त विश्वविद्यालयों, संस्थानों, संगठनों, के द्वारा समय-समय पर अति प्रतिष्ठित सम्मान से भी बहुत बड़े-बड़े मंचों पर सम्मानित होने का खिताब भी आर.एस.ए. प्रमुख डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा के नाम पर दर्ज है। जो हम सभी 140 करोड़ भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है।

 आर.एस.ए. प्रमुख डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा माँ भारती के अमर सपूत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, दार्शनिक समाजसेवी, समाज सुधारक, गरीबों के मसीहा, स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता, क्रांतिकारी, राष्ट्र सृजन अभियान के संस्थापक, सृजन क्रांति के प्रणेता दादाश्री बाबू राम विलास सिंह जी के पौत्र हैं।

 दादाश्री बाबू रामविलास सिंह जी के द्वारा भारत को विश्व गुरु बनाने एवं भारत सहित पूरे विश्व में शांति स्थापित करने के लिए दादाश्री के द्वारा बतलाए गये मूलमंत्र बेटर मी, बेटर वी, बेटर भारत, बेटर वर्ल्ड के बताये मार्ग पर निरंतर बिना रूके, बिना झुके, बिना थके क्रियाशील एवं गतिशील हैं।

 डॉ. सिन्हा अपने पैतृक गांव खलकोचक, जहानाबाद बिहार रात्य से निकलकर आज गांव से ग्लोबल हो चुके हैं। डॉ. सिन्हा ने अपने जीवन में पथ को ही अपना पहचान बनाया है। इनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर पथ ही पहचान नामक पत्रिका का भी राष्ट्र सृजन अभियान ने प्रकाशित किया है। डॉ. सिन्हा चौमुखी प्रतिभा एवं विलक्षण प्रतिभा के देश के धनी व्यक्तित्व हैं। भारत के गांवों में गुजर बसर कर रहे गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन, छात्रवृत्ति, कैरियर काउंसलिंग, जीवन प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण, समत प्रबंधन एवं कैरियर बिल्डिंग के लिए डॉ. सिन्हा पूरे देश में विशेषकर युवाओं के बीच माँ सरस्वती के अवतार के रूप में लाईफ गुरू के नाम से प्रख्यात हो गए हैं। डॉ. सिन्हा के नेतृत्व में राष्ट्र सृजन अभियान के द्वारा भारत के प्रख्यात शिक्षाविद्, साहित्यिक, इतिहासकार, संगीतकार, शोधार्थी, विद्वान, सरस्वती पुत्र एवं पुत्रियों को भारत का शिक्षा, कला, साहित्य एवं संगीत के क्षेत्रों में कार्य करने वाले मुर्धन्य लोगों को दादाश्री बाबू रामविलास सिंह सरस्वती सम्मान से सम्मानित करने का सिलसिला निरंतर चलता आ रहा है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दुनिया के विकास के लिए भारत के विकास अभियान को भी डॉ. सिन्हा अपने अगुवाई में विश्व गुरू भारत एवं विकसित भारत के लिए संकल्पित हैं।

 आर.एस.ए. प्रमुख डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक ‘आत्मान्वेषण’ बहुत शीघ्र राष्ट्र सृजन अभियान द्वारा प्रकाशित किया जाना है। जिसके प्रकाशन से भारत एवं विदेशों में अध्ययनरत युवाओं को अपने जीवन में कठिनाईयों को परास्त करते हुए कैसे सफल हुआ जा सकता है। आत्मान्वेषण पुस्तक देश-विदेश के युवाओं के लिए प्ररेणा का स्रोत बनेगा। डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा के द्वारा एजुकेशन फार ऑल, नारी सुरक्षा, नारी शिक्षा, नारी रोजगार, नारी सम्मान, नारी सशक्तिकरण, किसानों के आय बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खेती करने के अनेकों प्रयास कल्याणकारी एवं प्रभावकारी रूप से जारी है।

 आर.एस.ए. प्रमुख डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा को प्रधानमंत्री संग्रहालय में आयोजित शिकागो ऑपेन यूनिवर्सिटी यू.एस.ए. द्वारा लाईफटाईम एचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित होने के निमंत्रण आने पर भारत एवं विदेशों के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों द्वारा पत्र भेजकर एवं चलभाष, दूरभाष एवं द्रुत डाक भेज कर शुभकामनाएं एवं बधाई देने वालों में काशी विद्यापीठ के वाईस चांसलर प्रो. आनंद त्यागी, डॉ. विनय पाठक पूर्व अध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ प्रतिकुलपति, पूर्व विभागाध्यक्ष, हिन्दी, राँची विश्वविद्यालय राँची के डॉ. जंग बहादुर पाण्डेय एवं देश के अन्य गणमान्य शामिल हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.