दिल्ली विधानसभा में भाजपा भी दे रही है बिजली पानी फ्री, महिलाओं को ₹2500, गैस सिलेंडर फ्री!
दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा का चुनाव होना है और 8 फरवरी को रिजल्ट आना है। ऐसे में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
गरीबों के लिए अटल कैंटीन योजना
इसके तहत सभी झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को पांच रूपये में मिलेगा पौष्टिक भोजन।
बुजुर्गों की पेंशन
दिल्ली में 60 से 70 आयु तक के बुजुर्गों को 2500 रुपए पेंशन दिया जाएगा।
दिव्यांग, विधवा और वंचित लोगों को भी 2500 से बढ़ाकर 3000 पेंशन।
दिल्ली सरकार की तरफ से पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगी। इस तरह से 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा होगा। 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी 10 लाख कास्वास्थ बीमा किया जाएगा।
बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं के लिए बड़ा एलान करते हुए कहा कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा की तरह महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रूपये प्रतिमाह देगी। पहली कैबिनेट बैठक में इसे लागू किया जाएगा।
गरीब महिलाओं को पांच सौ में गैस सिलेंडर और होली दीपावाली पर दो निःशुल्क सिलेंडर मिलेंगे। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को 21 हजार नकद और न्यूट्रिशन किट दी जाएगी।